शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी आज भी टूटा, भारतीय बाजार में जारी रह सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (21 फरवरी) को सतर्क कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 27.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.12% के अंतर के साथ 22,251.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (20 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। सूचकांक में आधे दिन का कारोबार नरमी के साथ हुआ। तकरीबन 12 बजे के आसपास खरीदारी आने से बाजार में हरियाली आयी जो कुछ समय तक चली। मगर 2 बजे के आसपास बाजार फिर बिकवाली के दबाव में टूट कर लाल निशान में चले गये। बाजार जल्द संभले और हरे निशान में वापसी करते हुए दिन के उच्च स्तर के करीब तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी में 74.70 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.34% की तेजी के साथ 22,196.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 349.24 अंक की उछाल के साथ 73,057.40 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.48% की तेजी रही।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलाजुला रुख के साथ कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 174.76 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.46% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 320.70 अंकों की तेजी है और ये 1.97% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 7.56 अंकों की गिरावट है और ये 0.28% टूट कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 24.76 अंकों की बढ़त है और ये 0.85% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (20 फरवरी) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 9.29 अंकों की नरमी रही, यह 0.12% के अंतर के साथ 7,719.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 26.67 अंकों की बढ़त आयी और यह 7,795.22 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 23.83 अंक की नरमी के साथ 0.14% का नुकसान दर्ज कर 17,068.43 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (20 फरवरी) को नरमी दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में 64.19 अंक की नरमी रही और यह 0.17% की सुस्ती के साथ 38,563.80 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.92% या 144.87 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 15,630.78 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 30.06 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 4,975.51 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"