शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिफ्ट निफ्टी में हरियाली, भारतीय बाजार में तेजी के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (22 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 40 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.18% के अंतर के साथ 22,145.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (21 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे और दिन उतार-चढ़ाव के बीच सत्र के ज्यादातर समय हरे निशान में चलते रहे। मगर दो बजे के आसपास बाजार बिकवाली के दबाव में टूट कर लाल निशान में चले गये और फिर संभल नहीं पाये। सत्र समाप्ति से कुछ समय पहले बाजार ने दिन के निचले स्तर से थोड़ा सुधार के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी में 141.90 अंकों की नरमी आयी और यह 0.64% की सुस्ती के साथ 22,055.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 434.31 अंक की गिरावट के साथ 72,623.09 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.59% का नुकसान दर्ज किया गया।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में 651.68 अंकों की उछाल नजर आ रही है और ये 1.67% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में भी 8.63 अंकों की मामूली तेजी है और ये 0.05% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 8.91 अंकों की बढ़त है और ये 0.34% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 9.75 अंकों की बढ़त है और ये 0.33% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार बुधवार (21 फरवरी) को मिलाजुला रुख के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 56.70 अंकों की गिरावट रही और यह 0.74% के अंतर के साथ 7,662.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 16.87 अंकों की बढ़त आयी और यह 7,812.09 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 49.69 अंक की तेजी के साथ 0.29% जोड़ कर 17,118.12 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (21 फरवरी) को मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में 48.44 अंकों की तेजी रही और यह 0.13% की उछाल के साथ 38,612.24 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.32% या 49.91 अंकों का नुकसान देखने को मिला और यह 15,580.87 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 6.29 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 4,981.80 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"