शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये आर्थिक आँकड़ों से जारी रहेगी बाजार में तेजी, ऑटो क्षेत्र पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (2)

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (01 मार्च) को तीसरी तिमाही में देश के सकल घरेलू में मजबूत व‍िनिर्माण की वजह से 8.4% की शानदार वृद्ध‍ि से घरेलू शेयर बाजार उत्‍साहित नजर आया, जो हमारी अर्थव्‍यवस्‍था की आंतरिक क्षमता और मजबूती को प्रदर्शित करता है।

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में गत‍ि आयी और ये 356 अंक (1.6%) की शानदार बढ़त के साथ 22339 के स्‍तर पर बंद हुआ। बाजार की इस रैली को धातु, वित्‍तीय क्षेत्र, बैंकिंग, ऑयल ऐंड गैस और ऑटो सेक्‍टर का समर्थन म‍िला। वैश्विक स्तर पर निवेशक अमेरिका की  कोर पीसीई मुद्रास्फीति के 2.8% तक कम होने से आशांव‍ित नजर आये। इसके साथ स्‍वस्‍थ घरेलू आँकड़ोंं  के समर्थन  से निफ्टी 22300 के नये शिखर के ऊपर जाने में कामयाब रहा। 

हमारा मानना है क‍ि बाजार में आगे भी गत‍ि जारी रहेगी और ये अगले हफ्ते जारी होने वाले नये आर्थिक आँकड़ों से संकेत लेगा। अगले हफ्ते मास‍िक बिक्री के अनुमान से बेहतर आँकड़ाें की उम्‍मीद की वजह से ऑटो क्षेत्र केंद्र में होगा। मजबूत आर्थिक वृद्ध‍ि के कारण सीमेंट और धातु क्षेत्र भी केंद्र में होंगे, जबक‍ि बेहतर ऑर्डर दृश्‍यता की वजह से रक्षा (ड‍िफेंस) और सोलर सेक्‍टर पर भी फोकस रहेगा।

 

(शेयर मंथन, 01 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!