शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सतर्कता के साथ कंसोलिडेट कर सकता है बाजार, यूएस फेड की बैठक पर रहेगी नजर : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (19 मार्च) को निफ्टी गैप डाउन के साथ खुला और पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहते हुए 238 अंकों (1%) के नुकसान के साथ 21817 के स्तर पर बंद हुआ। 

पिछले कुछ दिनों से एक संकरे दायरे में कंसोलिडेट करने के बाद निफ्टी अपने प्रमुख समर्थन स्तरों से नीचे आ गया, जो कमजोरी अगले कुछ और दिनों तक जारी रहने का संकेत देता है। मिडकैप और स्मॉलकैप समेत पूरे बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। आईटी, एफएमसीजी और फार्मा जैसे रक्षात्मक नामों में सबसे ज्यादा सुस्ती रही। 

बैंक ऑफ जापान समेत कई दुनियाभर के कई प्रमुख केंद्रीय बैंकों की प्रस्तावित बैठक से पहले निवेशक उत्साहित थे। बैंक ऑफ जापान ने अपनी  नकारात्मक ब्याज दर नीति को समाप्त करते हुए 17 साल में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। 

हमारा अनुमान है कि अमेरिकी फेड की आज शुरू होने जा रही बैठक के बीच बाजार में सतर्कता बनी रहेगी और कंसोलिडेशन का रुख जारी रहेगा। अमेरिकी फेड जहाँ ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के अपने रुख पर कायम रहेगा, वहीं उसकी टिप्पणी की अहमियत होगी क्योंकि इससे भविष्य में ब्याज दरों पर केंद्रिय बैंक के रुख का पता चल सकेगा।  

(शेयर मंथन, 19 मार्च 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!