शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार ने किया वित्त वर्ष का शानदार समापन, आगे तेजी जारी रहने की उम्मीद : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (28 मार्च) को घरेलू शेयर बाजार ने वित्त वर्ष 2023-24 का तेजी के साथ समापन किया और निफ्टी में  28.6% की उछाल आयी, जबकि व्यापक बाजार में 60-70% की रैली रही। 

निफ्टी में वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम कारोबारी सत्र के दौरान पूरे समय मजबूती बनी रही यह 203 अंकों (0.92%) की बढ़त के साथ 22,327 के स्तर पर बंद हुआ। सभी क्षेत्रीय सूचकांक भी आज हरे निशान में बंद हुए। कल शुक्रवार को सभी प्रमुख बाजार बंद रहेंगे।

सोमवार को बाजार वैश्विक संकेतों पर प्रतिक्रिया देगा, क्योंकि अमेरिका चौथी तिमाही के जीडीपी आँकड़े और कोर पीसीई मूल्य आँकड़े जारी करेगा। इसके अलावा, शुक्रवार को निर्धारित अमेरिकी फेड अध्यक्ष पॉवेल का भाषण भी ब्याज दरों के नजरिये से अहम होगा। 

कुल मिलाकर, हमारा मानना है कि लार्जकैप पर फोकस के साथ बाजार में सकारात्मक तेजी जारी रहेगी। अप्रैल में आम चुनावों की शुरुआत के साथ ही हमें सरकार केंद्रित स्टॉक के फोकस में रहने की उम्मीद है। अगले हफ्ते मासिक ऑटो बिक्री आँकड़े जारी होंगे, इसलिए ऑटो स्टॉक भी केंद्र में रहेंगे। 

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!