शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बना रिकॉर्ड, ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से निफ्टी 31,सेंसेक्स 203 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की सुस्त चाल रही। डाओ जोंस पर 350 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। शुक्रवार को डाओ जोंस ऊपरी स्तर से 300 अंक गिरकर बंद हुआ।

 डाओ जोंस आखिर में 90 अंक फिसलकर बंद हुआ। शुक्रवार को नैस्डैक ऊपरी स्तर से 100 अंक फिसला। नैस्डैक 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। तीसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाने के बाद S&P 500 पर हल्की गिरावट रही। पिछले हफ्ते डाओ जोंस 0.3%, S&P 500 1.3% और नैस्डैक 2.4% चढ़ कर बंद हुआ।

रोजगार के मजबूत आंकड़ों से अमेरिकी बाजार का मूड बिगड़ा। मई में रोजगार के आंकड़ों में बढ़ोतरी रही। बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4% पर पहुंच गया है। दरों में कटौती की संभावना घट गई है। यूरोप के बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी की करीब 60 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुले। बाजार खुलने के थोड़े देर बाद ही नया रिकॉर्ड बनाया। पहले सेंसेक्स तो बाद में निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। बाजार में पिछले 3 दिनों से चली आ रही तेजी आज थम गई। आज के कारोबार में आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एनर्जी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी।

सेंसेक्स ने 76,380 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 77,079 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी ने 23,227 का निचला स्तर तो 23,412 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.27% या 203 अंक गिर कर 76,490 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.13% या 31 अंक गिर कर 23,259 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ने 49,623 का निचला स्तर छुआ तो वहीं 50,253 का ऊपरी स्तर छुआ। बैंक निफ्टी 0.04% या 22 अंक गिर कर 49,781 पर बंद हुआ। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 150 अंक फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 600 अंक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से करीब 470 अंक फिसलकर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 3.65%, हीरो मोटोकॉर्प 2.60%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.80% और डॉ रेड्डीज 1% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टेकमहिंद्रा 2.55%, इन्फोसिस 2.2%, विप्रो 1.90% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.70% की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में EIH एसोसिएटेड होटल राह जिसमें 13%, न्यू इंडिया इंश्योरेंस 9.50% तक की तेजी रही। वहीं करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा शेयरों के ब्लॉक डील से शेयर पर दबाव दिखा और शेयर 9.30% और एम्फैसिस में करीब 15% के ब्लॉक डील से शेयर 3.20% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं आज एग्री और फर्टिलाइजर शेयरों में बड़ी खरीदारी दिखी। FACT 14%, एनएफएल (NFL) 11.85%, धाणुका एग्री 11.50% और रैलिस इंडिया 11.20% तक की तेजी के साथ बंद हुआ। जिन शेयरों में बड़ी खरीदारी देखने को मिली उसमें टीटागढ़ रेल रहा जिसमें 12% तक की शानदार बढ़त दिखी। वहीं आंध्रा पेट्रो भी 10.60% तक के उछाल के साथ बंद हुआ। ड्रेजिंग कॉर्प भी 10% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। रेप्को होम फाइनेंस में 9.30% की शानदार बढ़त दिखी। जिन शेयरों में बिकवाली देखने को मिली उसमें पूनावाला फिनकॉर्प रहा जिसमें 8.20% तक की गिरावट देखने को मिली। कोफोर्ज भी 4% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। लैंडमार्क कार 4% और क्विक हील टेक्नोलॉजी 3.62% तक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 10 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"