शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निकट समय में सकारात्‍मक झुकाव के साथ कंसोल‍िडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (11 जून) को निफ्टी में 23,420 के नये श‍िखर को छूने के बाद सत्र समाप्‍ति के करीब मुनाफावसूली देखने को मिली। हालाँकि ये 59 अंकों (0.3%) की बढ़त के साथ 23,323 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

व्‍यापक बाजार का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और इसमें 1% की बढ़त दर्ज की गयी। अध‍िकांश क्षेत्र तेजी के साथ बंद हुए, जिसमें पीएसयू बैंक सबसे आगे रहे। इसके बाद ऑयल ऐंड गैस, इंफ्रा और मीडिया का स्‍थान रहा। दूसरी तरफ, एफएमसीजी और ऑटो क्षेत्रों में सुस्‍ती देखने को मिली। 

ताजा घरेलू संकेतों के अभाव में निफ्टी में पिछले तीन दिनों से कंसोलिडेशन दिखायी दे रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी सीपीआई और फेड योजना बैठक के नतीजों का भी इंतजार है। इसमें जहाँ यथास्थिति‍ बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं टिप्‍पणी का बेसब्री से इंतजार है जिसमें नवंबर बैठक में ब्‍याज दरों में कटौती के संकेत मिल सकते हैं। बाजार निकट समय में सकारात्‍मक झुकाव के साथ कंसोलिडेट कर सकता है।  

(शेयर मंथन, 12 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख