शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में सकारात्‍मक गति, जारी रह सकती है तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (03 जुलाई) को वैश्विक रुझान का समर्थन पाकर बाजार ने नये शिखर छूने का सिलसिला जारी रखा। निफ्टी ने जहाँ 24300 का स्‍तर पार किया, वहीं बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बीच सेंसेक्‍स ने 80000 के ऐतिहासिक स्‍तर को छुआ।

निफ्टी 163 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ बंद हुआ। व्‍यापक बाजार समेत अन्‍य सभी क्षेत्र हरे निशान में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक द्वारा वित्‍त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के शेयरधारिता आँकड़े जारी करने के बाद निजी बैंकों में 2% की स्वस्‍थ खरीदारी आयी। इसमें विदेशी निवेशकों का स्‍वामित्‍व 55% के स्‍तर से नीचे 54.8% पर आ गया, जो एमएससीआई अध‍िक प्रवाह का संकेत देता है। 

बाजारों ने अमेरिकी फेड अध्‍यक्ष पॉवेल के नरम रुख का स्‍वागत किया। इसके साथ ही घरेलू स्‍तर पर स्‍वस्‍थ मैक्रो और विकास केंद्रित बजट की उम्‍मीद में बाजार में सकारात्‍मक तेजी आयी। हमें उम्‍मीद है कि निकट समय में बाजार में गति जारी रहेगी। भारतीय शेयर बाजार कल अमेरिकी फेड की बैठक के विवरण के अतिरिक्‍त अमेरिका, यूरोप और एशिया के सेवा और कंपोजिट पीएमआई आँकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। 

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!