शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊपरी स्‍तरों पर कंसोलिडेट करेगा बाजार, मुद्रास्‍फीति के आँकड़ों पर रहेगी नजर: सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (05 जुलाई) को निफ्टी पूरे दिन नकारात्‍मक दायरे में कारोबार करता रहा। हालाँक‍ि कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में रिकवरी आने से सूचकांक 22 अंकों के मामूली नुकसान के साथ 24324 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

निफ्टी मिडकैप 100 और स्‍मॉलकैप 100 दोनों में 0.8% की बढ़त के साथ व्‍यापक बाजार का प्रदर्शन भी अच्‍छा रहा। क्षेत्रवार मिलाजुला रुख रहा और ऑयल ऐंड गैस, फार्मा और पीएसयू बैंकों में खरीदारी आयी। वित्‍त वर्ष 2024 में भारत का विकास सालाना आधार पर 16.8% दर से होने के आँकड़े जारी होने के बाद रक्षा क्षेत्र में अच्‍छी तेजी देखने को मिली। यह उत्पादन मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है।

पिछले महीने 7% या उससे अधिक की तेजी के बाद हमारा मानना है क‍ि बाजार ऊपरी स्‍तरों पर कंसोलिडेट कर सकते हैं। आने वाले हफ्ते में हम बाजार में स्‍टॉक और क्षेत्र आधारित गतिव‍िधि की उम्‍मीद कर रहे हैं, क्‍योंकि ये वित्‍त वर्ष 2025 के पहली तिमाही के नतीजों से संकेत लेंगे। मैक्रो स्‍तर पर निवेशक भारत, अमेरिका और चीन द्वारा जारी किये जाने वाले मुद्रास्‍फीति के आँकड़ों पर नजर रखेंगे। 

(शेयर मंथन, 05 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!