शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जारी रह सकती है तेजी, बनी रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (15 जुलाई) को निफ्टी 24,600 का नया रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 85 अंक जोड़ कर 24,588 के स्तर पर बंद हो गया। 

ज्यादातर क्षेत्र में हरे निशान में कारोबार हुआ और पीएसयू बैंक, ऑयल ऐंड गैस, रियल्टी और हेल्थकेयर क्षेत्रों में खरीदारी देखने को मिली। लोकसभा के आगामी बजट सत्र में सरकार द्वारा बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 और बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों की गति तेज करने के लिए अन्य कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव पेश कर सकती है। मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद पीएसयू बैंकिंग क्षेत्र में 3% की उछाल देखने को मिली।  

घरेलू स्तर पर कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह में सालाना आधार पर 20% का इजाफा दर्ज किया गया और ये उच्च अग्रिम कर भुगतान की मदद से 5.74 लाख करोड़ हो गया। इस बीच, भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित महँगाई दर जून में बढ़ कर 3.36% हो गयी। कुल मिलाकर, हमारा मानना है कि बाजार में जारी तेजी सेक्टर रोटेशन और चुनिंदा स्टॉक आधारित गतिविधि के साथ आगे भी बनी रहेगी। 

(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!