शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंसोलिडेट कर सकता है बाजार, कुछ समय तक अस्थिरता जारी रहने का अनुमान : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (06 अगस्त) को कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से गैपअप शुरुआत के बाद निफ्टी में गिरावट आयी और ये 63 अंकों के नुकसान के साथ 23993 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांक भी लाल निशान में रहे। रियल्टी, आईटी, मेटल और एफएमसीजी क्षेत्रों में खरीदारी देखने को मिली। सुबह बाजार में जहाँ थोड़ी राहत नजर आ रही थी, वहीं घरेलू बाजार पर वैश्विक चिंताओं का दबाव पड़ने से निफ्टी 24000 के नीचे बंद हुआ। 

निकट समय में हमें उम्मीद है कि बाजार कंसोलिडेट करेगा और वैश्विक अस्थिरता थमने तक दबाव में रहेगा। मौजूदा तिमाही नतीजों के मौसम और इस हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक बाजार की अस्थिरता में इजाफा कर सकती है।

(शेयर मंथन, 06 अगस्त 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!