शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अब भी दबाव में बाजार, अहम स्तरों को समझ कर सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (07 अगस्त) को बेंचमार्क सूचंकाक में तीव्र रैली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 305 अंक और सेंसेक्स 875 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

ऑयल ऐंड गैस सूचकांक ने 3.10% की बढ़त के साथ इस रैली का नेतृत्व किया, सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक में सकारात्मक दायरे में कारोबार हुआ। मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन सकारात्मक गति बनी रही। हालाँकि बाजार अब भी कारोबारी दायरे की ऊपरी सीमा से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी/सेंसेक्स 24400/79900 के स्तर को नहीं तोड़ते हैं, तब तक व्यापक बाजार 23900/78300 और 24400/79900 के स्तरों के कारोबारी दायरे में बने रहेंगे। हमारा मानना है कि 24150/79150 का क्षेत्र दैनिक कारोबारियों के लिए निर्णायक समर्थन स्तर हो सकता है। बाजार जब तक इस स्तर के ऊपर रहेंगे, तब तक ऊपर की चाल बनी रहने की उम्मीद है। 

ऊपर की तरफ निफ्टी 24400-25550/80000-80450 के स्तरों तक जा सकता है। इसके विपरीत 24150/79150 के स्तर के नीचे ये 24050-23900/78800-78300 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकता है। 23900/78300 के स्तर के नीचे फिसलने पर सूचकांक को 23650/77500 के स्तरों की तरफ धकेल सकता है। निफ्टी के 24400 के स्तर को पार करने पर ही खरीदारी की रणनीति बनानी चाहिए। 

बैंक निफ्टी 49700 और 49500 के अहम समर्थन स्तरों के आसपास स्थिर हो रहा है। 49500 के स्तर के नीचे का बंद सूचकांक के लिए नकारात्मक हो सकता है और ये 49000 या 48000 के स्तरों तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!