शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घरेलू और वैश्विक सकारात्मक संकेतों की मदद से बाजार में अगले हफ्ते भी रहेगी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (20 सितंबर) को शुरुआती बेरोजगारी दर के आँकड़े चार माह के निचले स्तर पर रहे, इसके बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों के समर्थन से घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त रैली आयी। 

गैप-अप शुरुआत के बाद निफ्टी ने पूरे कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती पकड़ी और 375 अंकों (1.50%) की शानदार तेजी के साथ 25791 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ। व्यापक बाजार भी 1% की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। पीएयू बैंक के अलावा अन्य सभी क्षेत्र हरे निशान में रहे। 

रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी, निजी बैंक और वित्तीय सेवाओं में 1-3% तक की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़त आयी। बाजार धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रहे हैं और हमें मजबूत एफआईआई प्रवाह, स्वस्थ घरेलू मैक्रो के साथ ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता में कमी के कारण अगले हफ्ते भी सकारात्मक तेजी जारी रहने की उम्मीद है। 

(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख