शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

24500 पार करने के बाद ही बनायें लॉन्ग पोजीशन, इसके ऊपर पुलबैक रैली के आसार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते 19 दिनों से चल रहे गहन करेक्शन के बाद बेंचमार्क सूचकांक में सोमवार (28 अक्तूबर) को पुलबैक रैली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 159 अंक चढ़ गया, जबकि सेंसेक्स में 603 अंकों की उछाल आयी। 

सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक भी सकारात्मक दायरे में कारोबार करते नजर आये, लेकिन पीएसयू बैंकों का प्रदर्शन शानदार रहा और इन्होंने 4% जोड़े। तकनीकी तौर से कारेबारियों के लिए 24200-24100/79600-79400 के स्तर मुख्य समर्थन क्षेत्र होंगे। बाजार जब तक इन स्तरों के ऊपर कारोबार करेंगे, पुलबैक रैली जारी रहेगी।

हालाँकि 24500 का स्तर पार करने के बाद 24650-24700 के स्तरों तक ऊपर उठ सकते हैं, जहाँ मुख्य प्रतिरोध स्तर है। दूसरी तरफ, 24050/79100 के स्तर के नीचे बाजार की धारणा बदल सकती है और कारोबारी लॉन्ग पोजीशन से निकलने का चुनाव कर सकते हैं, क्योंकि सूचकांक धीरे-धीरे 23900 या 23800 के स्तर तक गिर सकता है।

ऐसे में बाजार अगर कारोबार शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे के भीतर 24500 का स्तर पार करते हैं, तो ही कारोबारियों को लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए, क्योंकि ये 24700 के स्तर तक पुलबैक रैली ला सकता है। 

बैंक निफ्टी के लिए 51700 का स्तर मुख्य प्रतिरोध क्षेत्र हो सकता है। अगर सूचकांक इस स्तर के ऊपर रहता है, तो एक पुलबैक संरचना 51900-52200 के स्तर तक जारी रह सकती है। हालाँकि, अगर ये 51000 के स्तर के नीचे फिसला तो 50700-50400 के स्तर तक सुधर सकता है।

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख