शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चितता के बीच दायरे में रह सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (29 अक्तूबर) को निफ्टी दूसरे कारोबारी सत्र में भी निचले स्तर से पुलबैक जारी रखने में सफल रहा।

इसमें कारोबारी सत्र के अंतिम घंटे में रिकवरी आयी और ये 125 अंक (0.5%) की उछाल के साथ 24464 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप सूचंकांकों में 0.9% और 1% की उछाल आयी। क्षेत्रीय स्तर पर केनरा बैंक, पीएनबी बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और इंडियन बैंक में पिछले कुछ दिनों में दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के बाद पीएसयू बैंक में 3.7% की रैली आयी।

चुनिंदा एनबीएफसी और निजी बैंकों के अच्छे नतीजों के चलते वित्तीय सेवा और निफ्टी बैंक प्रत्येक में 2% की तेजी आयी। ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला और ये 1.6% टूट कर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर, बाजार आज देर रात जारी होने वाले उपभोक्ता विश्वास (अक्तूबर) पर अमेरिकी आँकड़ों और रोजगार आरंभ पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

सर्वकालिक शिखर से 8% की गिरावट के बाद दीवाली से पहले निवेशकों के त्योहारी मूड में जाने के साथ ही निफ्टी में थोड़ी पुलबैक रैली देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर हमारा मानना है कि अगले हफ्ते होने वाले अमेरिकी चुनावों को देखते हुए अनिश्चितता के बीच बाजार दायरे में रह सकते हैं।

हालाँकि, बहुत सी कंपनियों द्वारा तिमाही नतीजे पेश करने की वजह से स्टॉक केंद्रित हलचल देखने को मिल सकती है। कल अन्य समेत एलऐंडटी, टाटा पावर, डाबर, एबी कैपिटल के तिमाही नतीजों पर नजर रह सकती है।

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख