शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वर्तमान में कारोबारी दायरे में है बैंक-निफ्टी, 52600 का स्तर टूटने तक दिख सकती है दायरे के भीतर गतिविधि : श्रीकांत चौहान

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक दुनिया भर में विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में सकारात्मक धारणा के कारण बुधवार (06 नवंबर) को बाजार ने सभी महत्वपूर्ण स्तरों को पार कर लिया। ट्रम्प की जीत से अमेरिका में वायदा सौदों में तेजी आयी। इससे अन्य बाजारों में शॉर्ट कवरिंग हुई।

निफ्टी और सेंसेक्स सूचकांक 24400/80000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहे, जिसने बाजार को 24500/80300 की ओर बढ़ा दिया।

तकनीकी दृष्टिकोण से, यदि बाजार 24400/80000 से ऊपर रहता है, तो हमें भविष्य में 24700-24800/80900-81200 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालाँकि, यदि बाजार 24500/80300 से ऊपर बने रहने में विफल रहता है, तो यह पहले के प्रतिरोध स्तरों तक सुधर सकता है और पुनः परीक्षण कर सकता है, जो 24300-24200/79700-79400 पर थे।

यदि निफ्टी 24500 से ऊपर रहता है तो कारोबारियों को 24300 पर स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की रणनीति बनानी चाहिए। अन्यथा, कोई भी खरीदारी न करना उचित रहेगा।

यदि निफ्टी समर्थन स्तर पर पहुँचने के बाद तेजी से उलटफेर करता है तो खरीदारी की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बैंक-निफ्टी वर्तमान में एक कारोबारी दायरे (ट्रेडिंग रेंज) में है और जब तक 52600 का स्तर नहीं टूटता, हमें दायरे के भीतर (रेंज-बाउंड) गतिविधि देखने की संभावना है।

(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख