शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों समेत गिफ्ट निफ्टी में हरियाल, Sensex-Nifty में हो सकती है गैप-अप शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (25 नवंबर) को हरे निशान में गैप के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 319.00 अंकों की जबरदस्त उछाल दिखायी दे रही है और ये 1.33% की तेजी के साथ 24,337.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (22 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे। बाजार शुरू से अंत तक हरे निशान में बने रहे और इसके साथ ही दोनों सूचकांक में सकारात्मकता भी देखने को मिली। दिन के निचने स्तर से सत्र की शुरुआत करने के बाद बाजार ने पीछे पलट कर नहीं देखा और लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहे। सत्र समाप्ति के आसपास दोनों सूचकांक लगभग ढाई फीसदी की उछाल के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 557.35 अंकों की उछाल आयी और ये 2.39% की बढ़त के साथ 23,907.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1961.32 अंक जोड़ कर 79,117.11 के स्तर पर पहुँच गया और 2.54% की तेजी के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में भी आज हरियाली देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में जहाँ 584.83 अंकों की उछाल नजर आ रही है और ये 1.50% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में 70.04 अंकों की बढ़त है और ये 0.36% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 36.47 अंकों की बढ़त है और ये 1.46% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 12.75 अंकों की उछाल है और ये 0.39% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार शुक्रवार (22 नवंबर) को तेजी के साथ बंद हुए थे। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 112.81 अंकों की तेजी आयी और ये 1.37% की बढ़त के साथ 8,262.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 41.69 अंक की उछाल के साथ 7,255.01 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) 176.42 अंकों की बढ़त के साथ 19,322.59 के स्तर पर आ गया और 0.91% जोड़ कर बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (22 नवंबर) को तेजी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 426.16 अंकों की तेजी आयी और यह 0.97% की बढ़त के साथ 44,296.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.16% या 31.23 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 19,003.65 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 20.60 अंक या 0.35% जोड़ कर 5,969.30 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख