शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जारी रह सकती है तेजी, 24150/79800 के नीचे कमजोर पड़ेगा अपट्रेंड : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक गति देखने को मिली, निफ्टी 80 अंक  ऊपर जबकि सेंसेक्स 230 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में एनर्जी इंडेक्स का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा और इसमें 1.5% की तेजी आयी, जबकि चुनिंदा फार्मा और रियल्टी स्टॉक में ऊपरी स्तरों पर थोड़ी मुनाफावसूली दिखायी दी। तकनीकी तौर से सुबह की शुरुआत में एकदिनी करेक्शन के बाद निफ्टी ने 24150/79800 के स्तर पर समर्थन लिया और तीव्र वापसी की। 

दैनिक चार्ट पर सूचकांक में तेजी की कैंडल बनी है और एकदिनी चार्ट पर ये अब भी अपट्रेंड की संरचना को जारी रखे हुए है, जो काफी हद तक सकारात्मक है। हमारा मानना है कि सूचकांक जब तक 24150/79800 के स्तर के ऊपर रहेगा, तब तक तेजी का रुझान जारी रह सकता है। 

ऊपर की तरफ बाजार 24400-24500/80500-80900 के स्तरों की तरफ बढ़ सकते हैं। हालाँकि 24150/79800 के नीचे अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। 

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!