शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत-अमेरिका के अहम आर्थिक आँकड़ों पर रहेगी नजर, दायरे में रहेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (11 दिसंबर) को पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने 24600-24700 के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया और सपाट बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.2% और 0.4% की बढ़त के साथ व्यापक बाजार ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हुआ। एफएमसीजी और हेल्थकेयर समेत रक्षात्मक क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली।  

इसके अलावा चीन से संभावित प्रोत्साहन उपायों पर सकारात्मकता की वजह से धातु क्षेत्र में भी बढ़त देखी गई। मंगलवार को विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशक दोनों ही शुद्ध खरीदार रहे, जिससे बाजार में सकारात्मक रुझान बना।

आज देर शाम आने वाले अमेरिका के सीपीआई आँकड़े, कल आने वाले भारत के नवंबर के सीपीआई आँकड़े, औद्योगिक आँकड़े और अमेरिका के नवंबर के पीपीआई आँकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी। हमारा मानना है कि बाजार बीच-बीच में विदेशी निवेश के प्रवाह और सरकारी खर्च से जुड़ी अच्छी खबरों का समर्थन पाकर सकारात्मक झुकाव के साथ बड़े दायरे में रहेंगे।

(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख