शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में आज भी सुस्त कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी साप्ताहिक और मासिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (26 दिसंबर) को सुस्त कारोबार देखने को मिल सकता है।। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 18.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.08% की गिरावट के साथ 23,797.50 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।  

इससे पहले मंगलवार (24 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर लाल निशान में बंद हुए। कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई थी। मगर शुरुआती घंटे में ही बाजार तेजी गँवा कर लाल निशान में चले गये। इसके दोनों सूचकांक संभले और मजबूत बढ़त बनाते हुए दिन के उच्च स्तर पर चले गये। मगर एक बार फिर ये बिकवाली के दबाव में टूट गये। मगर निचले स्तरों पर खरीदारी आने ये हरे निशान में बने रहे। तकरीबन 1.45 बजे के आसपास बाजार लाल निशान में चले गये और अस्थिरता के बीच मामूली नुकसान दर्ज करते हुए बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 25.80 अंकों की नरमी आयी और ये 0.11% की सुस्ती के साथ 23,727.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 67.30 अंक टूट कर 0.09% की गिरावट के साथ 78,472.87 के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज अवकाश के चलते बाजार बंद हैं और कारोबार नहीं हो रहा है। 

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (25 दिसंबर) को अवकाश के चलते बाजार बंद रहे और यहाँ भी कारोबार नहीं हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार बुधवार (25 दिसंबर) को अवकाश के चलते बाजार बंद रहे और यहाँ भी कारोबार नहीं हुआ। 

(शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!