शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार की बनावट गैर-दिशात्मक, ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क सूचकांकों में सीमित दायरे में गतिविधि देखने को मिली, निफ्टी 90 अंक ऊपर और सेंसेक्स 157 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में धातु और पीएसयू बैंक सूचकांकों में वापसी की तीव्र उछाल आयी, 3% से ज्यादा की तेजी रही, जबकि आईटी सूचकांक में सर्वाधिक नुकसान दिखा और ये 2% टूट गया। तकनीकी तौर से गैप-अप शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 23130/76300 और 23260/76800 के बीच मंडराते रहे। 

इसने दैनिक चार्ट पर एक छोटी आंतरिक कैंडल बनायी है, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता की तरफ इशारा करती है। हमारा मानना है कि बाजार की एकदिनी बनावट गैर-दिशात्मक है और कारोबारी संभवत: किसी भी तरफ ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे हैं। 

दैनिक कारोबारियों के लिए 23260/76800 का स्तर देखने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। अगर बाजार इस स्तर के ऊपर जाता है, तो इसमें 23350-23400/77100-77200 के स्तर तक वापसी की उछाल आ सकती है। दूसरी तरफ 23130/76300 के स्तर के नीचे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इस स्तर के नीचे बाजार 23000-22950/75900-75800 के स्तर तक फिसल सकते हैं। 

बैंक निफ्टी को देखें, तो एक 49000 के ऊपर निर्णायक बढ़त के बाद पुलबैक तेजी जारी रह सकती है। अगर ये 49000 का स्तर पार कर लेता है, तो ये 49400-49500 के दायरे की तरफ बढ़ सकता है। इसके विपरीत सूचकांक जब तक 48600 के स्तर के नीचे कारोबार करेगा, कमजोरी की धारणा बनी रह सकती है और ये 48200 के स्तर पर मामूली समर्थन के साथ गिरावट में 47800 के स्तर का रीटेस्ट कर सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 15 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!