शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में ठहराव और कंसोलिडेशन के संकेत, छोटी अवधि में सकारात्मकता कायम : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को बेंचमार्क सूचकांक में सीमित दायरे में गतिविध देखी गयी, जिसके बाद निफ्टी 43 अंक और सेंसेक्स 313 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, पूँजी बाजार सूचकांक में सर्वाधिक 4% से ज्यादा की बढ़त आयी, जबकि रियल एस्टेट सूचकांक 2% से अधिक टूट गया। तकनीकी तौर से सकारात्मक शुरुआत के बाद बाजार को ऊपरी स्तरों पर एकदिनी बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा। 

इसके बावजूद छोटी अवधि में बाजार की संरचना सकारात्मक बनी हुई है। सुस्त एकदिनी गतिविध के साथ दैनिक चार्ट पर मंदी की छोटी कैंडल पिछले आठ दिनों से जारी तेजी के बाद कंसोलिडेशन और ठहराव का संकेत दे रही है। 

हमारा मानना है कि गिरावट में खरीदारी आदर्श रणनीति रहेगी। कारोबारियों के लिए नीचे की तरफ 23650/78000 और 23550/77700 के स्तरों पर समर्थन क्षेत्र चिह्नित हैं, जबकि 23850-24000/78800-79200 के स्तरों पर प्रतिरोध क्षेत्र हो सकते हैं। हालाँकि, अगर बाजार 23500/77500 के स्तर के नीचे बंद होते हैं, कारोबारी लॉन्ग पोजीशन से निकलने का विकल्प चुन सकते हैं।  

बैंक निफ्टी को 50500 के स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था, जो उसके प्रमुख रुकावट बन गयी। हमें 49800 से 50000 के स्तर की तरफ बढ़ते हुए मामूली करेक्शन देखने को मिल सकता है। फिर भी, 49500 के स्तर के नीचे स्टॉप लॉस के साथ समर्थन स्तरों पर लॉन्ग ट्रेड करने की रणनीति बनानी चाहिए। 

(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!