शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21800 के नीचे का बंद बाजार के लिए नकारात्मक होगा : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आयी, हालाँकि यह बहुत उत्साहजनक नहीं थी और वैश्विक बाजारों से अगर समर्थन नहीं मिलता तो ये भावनाओं को ठेस पहुँचा सकती थी। 

मगर, बाजार की व्यापक संरचना को देखें तो सूचकांक 22000/72800 और 21800/72300 के मुख्य समर्थन क्षेत्र के आसपास कारोबार कर रहे हैं। अगर बाजार 21800/72300 का स्तर निम्न स्तर छूने के बाद तीव्र वापसी करते हैं, तो हमें 23800/82300 के उच्च स्तर से हाल ही हुई बिकवाली में मजबूत उलटफेर देखने को मिल सकती है। 

21800/72300 के स्तर के नीचे का बंद बाजार के लिए नकारात्मक होगा, क्योंकि इस स्थिति में 21500/71500 का स्तर छूने की आशंका बढ़ जायेगी। ऐसे में मौजूदा स्तर पर चुनिंदा स्टॉक खरीदने और मध्यम अवधि के नजरिये के साथ गिरावट में और खरीदारी करने की रणनीति होनी चाहिए। प्रतिरोध 22200/73400 और 22500/74300 के स्तर पर होगा। 

(शेयर मंथन, 05 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख