शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

24450 के नीचे कमजोर होंगे बाजार, अहम स्तरों पर नजर रखें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार को मानक सूचकांकों में ऊपरी स्तरों पर मुनाफवसूली देखने को मिली। निफ्टी 2 अंकों के नुकसान के साथ, जबकि सेंसेक्स 46 अंकों की नरमी के साथ बंद हुआ। 

क्षेत्रवार, पूँजी बाजार, पीएसयू बैंक, मीडिया और रक्षा सूचकांकों में उल्लेखनीय करेक्शन देखने को मिला, प्रत्येक में 2% से ज्यादा की गिरावट आयी, जबकि रियल्टी सूचकांक में 1.21% की बढ़त रही।

तकनीकी नजरिये से बाजार में लगातार 24450/80500 के प्रतिरोध क्षेत्र के आसपास बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है और इसने एकदिनी चार्ट पर डबल टॉप पैटर्न भी बनाया है, जो वर्तमान स्तरों से संभावित अस्थायी कमजोरी का संकेत दे रहा है। 

हमारा मानना है कि बाजार जब तक 24450/80500 के स्तर के नीचे है, तब तक कमजोरी की धारणा बनी रह सकती है। नीचे की तरफ, बाजार 24000/79300 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकते हैं। इससे अधिक गिरावट आ सकती है, जो सूचकांक को संभावित रूप से 23900/79000 के आसपास लेकर जा सकती है। 

इसके विपरीत अगर सूचकांक 24450/80500 का स्तर तोड़ कर ऊपर बढ़ता है, तो इससे बाजार भावना में बदलाव हो सकता है, इसके 24600-24700/81000-81300 के स्तरों की तरफ ऊपर बढ़ने की संभावना है। 

(शेयर मंथन, 02 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!