शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज भी Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में दिख सकता है सुस्‍त कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (10 जून) को तेजी के साथ कारोबार की सुस्‍त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 13.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.05% के मामूली बदलाव के साथ 25,246.00 के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले सोमवार (09 जून) को भी भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और पूरे दिन हरे निशान में मजबूती के साथ बने रहे। दोनों सूचकांक में सकारात्‍मकता देखने को मिली और ये आगे बढ़ते नजर आये। निफ्टी में ऊपरी स्‍तरों पर उतार-चढ़ाव था, मगर किसी भी समय कमजोरी का संकेत नहीं दिखा। हालाँकि, दोनों सूचकांक कारोबार की शुरुआत में ही दिन के उच्‍च स्‍तर पर थे और उसके बाद उस स्‍तर से नीचे ही बने रहे। मगर, सत्र समाप्‍त‍ि के समय बाजार बढ़त के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 100.15 अंकों की तेजी आयी और ये 0.4% जोड़ कर 25,103.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 256.22 अंक की बढ़त के साथ 82,445.21 के स्तर पर पहुँच गया और 0.31% की वृद्ध‍ि के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में भी हरियाली नजर आ रही है। जापान के निक्केई में आज 385.40 अंकों की तेजी है और ये 1.00% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 90.26 अंक जोड़ कर 0.37% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी आज 23.80 अंकों की तेजी है और ये 0.83% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 2.94 अंकों की उछाल है और ये 0.09% जोड़ कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में सोमवार (09 जून) को नरमी देखने को मिली। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 5.63 अंकों की नरमी आयी और ये 0.06% की सुस्‍ती के साथ 8,832.28 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 13.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,791.47 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 130.14 अंकों के नुकसान के साथ 24,174.32 के स्तर पर आ गया और 0.54% टूट कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में सोमवार (09 जून) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 1.11 अंकों की मामूली नरमी आयी और यह 42,761.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट सर्वाधिक 0.31% या 61.28 अंकों की उछाल के साथ 19,591.24 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 5.52 अंक या 0.09% की उछाल के साथ 6,005.88 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 10 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख