
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मुख्य सूचकांकों में सकारात्मक गति देखने को मिली। निफ्टी 61 अंक ऊपर जबकि सेंसेक्स 270 अंक जोड़ कर बंद हुआ।
क्षेत्रों में, रियल्टी सूचकांक टॉप गेनर रहा, इसने 1% से अधिक जोड़े, जबकि उपभोक्ता सूचकांक सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, ये 2.30% से ज्यादा टूट गया। तकनीकी तौर से बाजार ने दैनिक और इंट्राडे दोनों चार्ट पर वापसी की संरचना बनायी है, जो वर्तमान स्तरों से तेजी बढ़ने का संकेत दे रही है।
तेजड़ियों के लिए 25,550 और 83,500 के स्तर देखने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इन स्तरों के ऊपर बाजार में 25,670-25,800/84,000-84,400 के स्तर तक सकारात्मक गति जारी रह सकती है।
अगर ये 25,300 के नीचे कारोबार करेंगे, तो इसमें कमजोरी आगे बढ़ती हुई नजर आ सकती है, जो बाजार को संभावित रूप से 25,200-25,175/82,700-82,600 की तरफ नीचे खींच सकती है।
बैंक निफ्टी के लिए 20 दिनों का एसएमए (सिंपल मूविंग ऐवरेज) 56,500 देखने के लिए महत्वपूर्ण स्तर होगा। इसके नीचे बैंक निफ्टी 56,200-56,000 तक टूट सकता है। दूसरी तरफ, 57,200 के ऊपर 57,500-57,800 तक पहुँचने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।
दिन के लिए, 25,550 के ऊपर 25,400 पर स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनायें। 25,600 के ऊपर गति बढ़ सकती है, जो बाजार को 25,670 या 25,800 तक खींच सकती है। 25,370 के नीचे का बंद नकारात्मक होगा।
(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment