शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार का ढाँचा तेजी का, करेक्शन को खरीदारी के अवसर के तौर पर देखें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (04-08 दिसंबर) में बेंचमार्क इंडेक्स में धमाकेदार बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में 3.47%, तो सेंसेक्स में 2340 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। सेक्टरों में तकरीबन सभी सूचकांक में सकारात्मक चाल देखने को मिली, मगर ऊर्जा इंडेक्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और इसमें 8% की उछाल रही। 

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, Sensex-Nifty में आज देखने को मिल सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन (11 दिसंबर) को सतर्क कारोबार के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 4 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 21072 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, बैंक निफ्टी 47,300 के पार

150 अंकों के दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस 60 अंक चढ़ कर बंद हुआ। नैस्डैक में 1.4% का बड़ा उछाल देखने को मिला। । यूरोप में हल्की कमजोरी रही। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सुस्त शुरुआत हुई।

बाजार के दायरे में बने रहने के संकेत, निचले स्तरों पर खरीदारी उचित : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (07 दिसंबर) को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में सुस्ती छायी रही और निफ्टी 25 अंक तो सेंसेक्स 132 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती, Sensex-Nifty में सतर्क कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन (08 दिसंबर) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 9 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.04% के अंतर के साथ 21073 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी 36,सेंसेक्स 132 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गई। अच्छी शुरुआत के बाद डाओ जोंस में बिकवाली देखने को मिली।

बाजार में सकारात्मक रुझान कायम, ब्रेकआउट जारी रहने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (06 दिसंबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में सकारात्मक रैली जारी रही और 20961/69744 का नया शिखर देखने को मिला। इस उल्लेखनीय रैली के बाद निफ्टी 82 अंक और सेंसेक्स 357 अंकों की बढ़त बनाकर बंंद हुए।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (07 दिसंबर) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 65 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और 0.31% की नरमी के साथ 21032 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच निफ्टी,सेंसेक्स, बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस पर लगातार दूसरे दिन नरमी देखी गई।

जारी रह सकती है तेजी की उड़ान, अहम स्तरों से नीचे लॉन्ग पोजीशन से निकलना उचित : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क इंडेक्स में मंगलवार (05 दिसंबर) को सकारात्मक रैली जारी रही। इसके तहत निफ्टी 168 अंक और सेंसेक्स 424 अंकों की बढ़त बनाकर बंंद हुए।

हरे निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (06 दिसंबर) को भी बढ़त जारी रहने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 38 अंकों की तेजी नजर आ रही है और 0.18% की उछाल के साथ 21036 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

लगातार दूसरे दिन बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी, सेंसेक्स, बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। 4 दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। डाओ जोंस में 40 अंकों की हल्की गिरावट देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से डाओ में 175 अंकों का सुधार दिखा। 

बाजार में तेजी का रुझान, स्टॉक आधारित कारोबार करना बेहतर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क इंडेक्स में सोमवार (04 दिसंबर) को धमाकेदार रैली देखने को मिली थी, जिसमें निफ्टी 417 अंकों की बढ़त के साथ और सेंसेक्स 1371 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में सुस्ती के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (05 दिसंबर) को नरमी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 58.00 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और 0.28% के नुकसान के साथ 20802.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज दुनिया के तकरीबन सभी प्रमुख बाजार लाल निशान में नजर आ रहे हैं।

तीन राज्यों में भाजपा की जीत को बाजार की सलामी, रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद

नवंबर में मजबूत कारोबार के बाद दिसंबर सीरीज की भी शुरुआत अच्छी हुई है। अगले साल से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस लगातार चौथे दिन की तेजी में करीब 300 अंक चढ़ कर बंद हुआ। डाओ जोंस 2 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैस्डैक 80 अंकों की तेजी के साथ 4 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ। यूरोप के बाजार भी हरे निशान में बंद हुए।

बाजार में जारी रह सकती है तेजी, निचेल स्तर पर खरीदारी और तेजी में बेचना उचित : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बेंचमार्क इंडेक्स पिछले हफ्ते दोनों सूचकांक ने मजबूत रैली का अनुभव किया। निफ्टी 134 अंक, तो सेंसेक्स 492 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!