शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दुनियाभर के बाजारों का दिखेगा असर, भारतीय बाजार में आज भी तेजी के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 36.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,180.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज एशियाई बाजार तेजी के कारोबार कर रहे हैं तो अमेरिका और यूरोप के बाजार बढ़त बनाकर बंद हुए हैं।

बाजार के लिए शुभ रहा मंगल, सेंसेक्स 446,निफ्टी 119 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजार में अच्छा कारोबार देखा गया। अमेरिकी बाजारों में लगातार दबाव के बाद दमदार सुधार देखा गया। डाओ जोंस में 380 अंकों का उछाल रहा। बैंकिंग शेयरों में सुधार होने से बाजार के सेंटिमेंट में सुधार देखने को मिला। 

सिंगापुर निफ्टी में तेजी, भारतीय बाजार में भी बढ़त के आसार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 71 अंकों की उछाल के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.42% की बढ़त के साथ 17,095.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज जापान और थाइलैंड के अलावा तमाम प्रमुख एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नजर आ रहा है।

बाजार निचले स्तर से सुधरकर गिरावट पर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। डाओ जोंस 385 अंक फिसलकर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक की 4 दिनों की तेजी पर भी विराम लगा है। यूरोप के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्वक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

वैश्विक बाजारों के असर से नरमी के साथ खुलेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार (20 मार्च) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 92 अंकों की नरमी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.54% की सुस्ती के साथ 17,070.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिका और यूरोप के अलावा आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

बाजार निचले स्तर से सुधरकर बढ़त के साथ बंद

वैश्विक बाजारों के कारोबार में सुधार देखने को मिला। अमेरिकी बाजारों में शानदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस 370 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डैक पर लगातार चौथे दिन तेजी देखी गई और यह 2.5% ऊपर बंद हुआ। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बचाने के लिए 11 अमेरिकी बैंकों ने बड़ा कदम उठाते हुए 3000 करोड़ डॉलर की पूंजी डालने का फैसला किया है।

भारतीय बाजार में धमाकेदार तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी और वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखरी कारोबार दिन शुक्रवार (17 मार्च) को धमाकेदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 114.5 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.67% की बढ़त के साथ 17,137 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार उठापटक के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद

अमेरिका के बाजारों में दबाव देखने को मिला। डाओ जोंस में 0.87% की गिरावट रही, वहीं नैस्डैक में 0.05% की मामूली बढ़त रही। वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 में 0.7% की कमजोरी देखी गई। क्रेडिट सुईस से से जुड़े चिंता का बाजार पर असर दिखा।

सिंगापुर निफ्टी आज भी हरे निशान में, भारतीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (16 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 35 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,009 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ बंद

 वैश्विक बाजारों के कारोबार में सुधार देखने को मिला। डाओ जोंस में 5 दिनों की गिरावट के बाद अच्छा सुधार देखा गया। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ जोंस 335 अंक उछलकर बंद हुआ।

सिंगापुर निफ्टी समेत वैश्विक बाजारों में हरियाली, भारतीय बाजार में गिरावट थमने के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (15 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 91.5 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.53% की बढ़त के साथ 17,203 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे दिन गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों में सतर्कता वाला माहौल दिखा। बैंकिंग शेयरों में गिरावट से डाओ जोंस में लगातार पांचवे दिन भी गिरावट देखने को मिली। डाओ दिन की ऊंचाई से 400 अंक फिसलकर बंद हुआ।

तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (14 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 55.5 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.32% की बढ़त के साथ 17,234.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के ढूबने की खबर से जहाँ सभी एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजार धड़ाम हो गये हैं, वहीं अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

 वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। बैंकिंग शेयरों में आई गिरावट से अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। डाओ 550 अंक गिर कर 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया, वहीं नैस्डैक में 2% की गिरावट देखने को मिली।

आज भारतीय बाजार में गिरावट थमने के आसार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (13 मार्च) को गिरावट थमने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 29 अंकों की तेजी के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। यह 0.17% की बढ़त के साथ 17,466.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार में जहाँ लाल रंग छाया हुआ है, वहीं एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख