शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट से पहले निवेशक बरत रहे सतर्कता, बाजार में रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (19 जुलाई) को निफ्टी ने वैश्विक बिकवाली के बीच 270 अंकों (1.1%) का गोता लगाया और 24530 के स्तर पर बंद हुआ।

बड़े दायरे में है बैंक निफ्टी, बाजार के अहम स्तरों को देखकर सौदे लें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (18 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में निफ्टी में 188 अंक और सेंसेक्स में 627 अंकों की उछाल के साथ सकारात्मक तेजी जारी रही। आईटी सूचकांक में 2.20% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि मीडिया सूचकांक में 3.5%  तक की गिरावट आयी।

Gift Nifty में बढ़त, भारतीय बाजार में दिख सकती है तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (19 जुलाई) को कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 42.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.17% के अंतर के साथ 24,861.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में जारी रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि, बजट से आ सकती है नयी तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (18 जुलाई) को कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में चुनिंदा प्रमुख स्टॉक में खरीदारी के समर्थन से निफ्टी ने शानदार वापसी करते हुए 24800 के स्तर के ऊपर नया उच्च स्तर छुआ। सूचकांक 188 अंक जोड़ कर 24,801 के स्तर पर बंद हुआ। 

ब्रेकआउट का इंतजार कर रहे कारोबारी, छोटी अवधि बाजार सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (16 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक 24661.25/80898.30 के नये उच्च स्तर को छुआ। निफ्टी 16 अंक ऊपर और सेंसेक्स 44 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

Gift Nifty में नरमी, भारतीय बाजार में दिख सकती है धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (18 जुलाई) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 13.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.05% के अंतर के साथ 24,651.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में जारी रह सकती है तेजी की रफ्तार, बैंक निफ्टी के लिए 52900 पार करना जरूरी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (15 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी और सेंसेक्स में सकारात्मक तेजी का प्रदर्शन जारी रहा। निफ्टी 85 ऊपर और सेंसेक्स 146 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

Gift Nifty में तेजी, भारतीय बाजार में बढ़त के साथ कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (16 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 18.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.08% के अंतर के साथ 24,638.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में जारी रह सकती है तेजी, बनी रहेगी स्टॉक आधारित गतिविधि : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (15 जुलाई) को निफ्टी 24,600 का नया रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 85 अंक जोड़ कर 24,588 के स्तर पर बंद हो गया। 

चुनिंदा स्टॉक पर नजर रखें और खरीदारी से पहले बड़े करेक्शन का इंतजार करें : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते (08 से 12 जुलाई) बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक तेजी बनी रही, इसके साथ ही निफ्टी 0.73% ऊपर और सेंसेक्स 522 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

हरे निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में तेजी के साथ हो सकता है कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (15 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 13.00 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.05% के अंतर के साथ 24,616.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में बना त्रिकोणीय कंसोलिडेशन, 24600 की तरफ बढ़ सकता है निफ्टी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (11 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच निफ्टी 8.50 अंक और सेंसेक्स 27 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

आज भी सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में रह सकता है धीमा कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुकवार (12 जुलाई) को धीमा कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 9.50 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.08% के अंतर के साथ 24,448.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

तिमाही नतीजों के मौसम में बाजार में मजबूती कायम, संभल कर चल रहे हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (11 जुलाई) को निफ्टी में लगातार दूसरे दिन बिकवाली बनी रही। हालाँकि कारोबार सत्र के अंतिम घंटे में सूचकांक ने अच्छी वापसी की और 24316 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। 

बैंक निफ्टी अहम स्तरों के ऊपर टिका, गिरावट सीमित रहने का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (10 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके साथ ही निफ्टी 108 अंक, जबकि सेंसेक्स 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। 

Sensex-Nifty में सतर्क कारोबार के आसार, गिफ्ट निफ्टी सपाट

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (11 जुलाई) को सतर्क कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 4.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 24,403.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख