शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी उत्तम शुगर (Uttam Sugar)

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड (Uttam Sugar Mills Ltd) को 7.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा 39.30 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी के कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आय 234.09 करोड़ रुपये रही है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसकी कुल आमदनी 226.22 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह 11:07 बजे कंपनी का शेयर 3.58% की कमजोरी के साथ 40.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!