शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) को 301.36 करोड़ रुपये का मुनाफा

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (Shriram Transport Finance Company Ltd) के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 301.36 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की तिमाही में यह 236.81 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1412.32 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1166.85 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुबह 11:35 बजे कंपनी का शेयर 0.29% की कमजोरी के साथ 695 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!