शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) को 2371.48 करोड़ रुपये का मुनाफा

बिजली क्षेत्र की सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (National Thermal Power Corporation Ltd) के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

एनटीपीसी को कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में 2371.48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 2364.98 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2010 में कंपनी की कुल आमदनी 14,165.90 करोड़ रुपये रही है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसकी कुल आय 11,961.10 करोड़ रुपये रही थी।
एनटीपीसी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 187.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1.51% की कमजोरी के साथ 188.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख