शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने बेस रेट में की बढ़ोतरी

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने अपने बेस रेट में 0.50% अंक बढ़ाने करने का फैसला किया है।

बैंक की नयी दर 9.00% से बढ़ कर 9.50% हो गयी है। बैंक द्वारा किया गया यह बदलाव 1 फरवरी 2011 यानी आज से ही लागू हो गया है।
बैंक ने अपने तिमाही नतीजे 28 जनवरी 2010 को घोषित किये। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में खत्म तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को 231.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो साल 2009 की इसी तिमाही से 127.79% ज्यादा है। 31 दिसंबर 2009 में खत्म तिमाही में बैंक का कुल मुनाफा 101.70 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय में भी 22.1% की बढ़ोतरी हुई है। यह दिसंबर 2009 में खत्म तिमाही में 2828.66 करोड़ रुपये थी जो दिसंबर 2010 की इस अवधि में बढ़कर 3452.86 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार में आज इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 2.45% की कमजोरी के साथ 127.25 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!