शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस (Nagarjuna Construction) के मुनाफे में मामूली कमी

नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस कंपनी लिमिटेड (Nagarjuna Construction Company Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 7% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 52.11 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की इसी तिमाही में मुनाफा 55.80 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान कंपनी कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1599.23 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 1465.64 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में आज के कारोबार में नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस कंपनी के शेयर में गिरावट दिख रही है। मुनाफे में कमी की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर नीचे की ओर 103 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और बीएसई में दोपहर 3:13 बजे कंपनी का शेयर 5.55% गिर कर 104.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख