शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आकृति सिटी (Ackruti City) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2010-11 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल्टी क्षेत्र की कंपनी आकृति सिटी लिमिटेड (Ackruti City Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 13% की कमी आयी है।

अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 77.77 करोड़ रुपये से घटकर 67.80 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कंपनी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 291.37 करोड़ रुपये से घटकर 214.08 करोड़ रुपये रह गयी है।
शेयर बाजार में आकृति सिटी के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 3.47% की मजबूती के साथ 225 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख