शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) का मुनाफा 24% बढ़ा

ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Oracle Financial Services Software Ltd) ने अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही के दौरान 282.42 करोड़ रुपये का कंसोलिटेडेट मुनाफा हासिल किया है।

यह मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 227.28 करोड़ रुपये से 24% ज्यादा है। ठीक पिछली तिमाही, यानी इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के 263.52 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 7.2% ज्यादा है। कंपनी की कुल आमदनी 737.63 करोड़ रुपये रही है, जो कारोबारी साल 2009-10 की तीसरी तिमाही के 727.17 करोड़ रुपये से 1.4% ज्यादा है। लेकिन ठीक पिछली तिमाही के 743.60 करोड़ रुपये से 0.80% कम है।
ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने शनिवार को अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.23% की कमजोरी के साथ 2098 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!