शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के कच्चा इस्पात उत्पादन में बढ़ोतरी

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने जनवरी महीने में कच्चे इस्पात (क्रूड स्टील), फ्लैट रोल्ड और लॉन्ग रोल्ड उत्पादों के बढ़ोतरी दिखायी है।

जनवरी 2011 में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन साल-दर-साल 9% बढ़कर 5.80 लाख टन रहा। पिछले साल जनवरी में इसने 5.33 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था।
जनवरी 2011 में कंपनी ने फ्लैट रोल्ड उत्पादों में 39% की बढ़ोतरी हासिल की है। इसका मासिक उत्पादन जनवरी 2010 के 3.34 लाख टन से बढ़ कर जनवरी 2011 4.62 लाख टन हो गया। लॉन्ग रोल्ड उत्पादों में 10% की कमी आयी है। इसका उत्पादन 1.01 लाख टन से 0.91 लाख टन पर पहुँचा गया।
शेयर बाजार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 882.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और सुबह 11:38 बजे यह 0.30% की कमजोरी के साथ 894.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख