शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रतिभा इंडस्ट्रीज (Pratibha Industries) का मुनाफा बढ़ा

प्रतिभा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pratibha Industries Ltd) के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी हुई है।

31 दिसंबर 2010 को खत्म हुए साल में कंपनी का मुनाफा 14.17 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल में यह 10.98 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी इजाफा हुआ है। कंपनी की कुल आय साल-दर-साल 23% बढ़कर 275.26 करोड़ रुपये हो गयी है।
शेयर बाजार में प्रतिभा इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 3:10 बजे कंपनी का शेयर 1% की बढ़त के साथ 55.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!