शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदानी पावर (Adani Power) का मुनाफा बढ़कर 109.11 करोड़ रुपये

अदानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd) के मुनाफे में 50.5% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 109.11 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की तिमाही में यह 72.49 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 505 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 234 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अदानी पावर के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 119 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 3:05 बजे यह 1.21% की कमजोरी के साथ 122.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख