शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन टीवी (Sun TV) ने विज्ञापन दरें बढ़ायीं

सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड (Sun TV Network Ltd) ने 1 अप्रैल 2011 से विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

सन टीवी के तमिल, कन्नड़,  तेलगु और मलयालम भाषाओं में चैनल हैं। कंपनी ने विज्ञापन दरें 8% से 32% तक बढ़ायीं हैं। कन्टेन्ट प्रॉड्यूसरों से मिलने वाली स्लॉट फीस भी बढ़ायी गयी है।
शेयर बाजार में सन टीवी के शेयर सपाट रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 410.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!