शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) का मुनाफा 21% बढ़ा

कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में सरकारी बिजली कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) के नतीजे अच्छे रहे हैं।

कंपनी का तिमाही मुनाफा साल-दर-साल 21% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 487.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 591.19 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की आय भी 21.52% बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 1765.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 2145.23 करोड़ रुपये हो गयी।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया बुधवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.2% की कमजोरी के साथ 95.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!