शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) की दवा को मंजूरी

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने नैटको फार्मा लिमिटेड (Natco Pharma Ltd)  की एक दवा को एएनडीए (ANDA) स्वीकृति दे दी है।

कंपनी की ओसेल्टामिविर फोस्फेट कैप्सूल्स को यूस एफडीए से स्वीकृति मिली है। इस दवा का उपयोग बर्ड तथा स्वाइन फ्लू के संक्रमणों के इलाज में किया जाता है। कंपनी ने अमेरिका में इस दवा की बिक्री के लिए लक्जमबर्ग (Luxemburg) स्थित कंपनी एल्वोजैन (Alvogen) के साथ करार किया है।
शेयर बाजार में नैटको फार्मा के शेयर में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 242.55 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और सुबह 11:37 बजे यह 3.04% की कमजोरी के साथ 247.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख