शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में 77.6% की बढ़ोतरी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) के नतीजे अच्छे रहे हैं।

कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुनाफे में 77.6% की वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में इसका मुनाफा 734.68 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 413.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी वृद्धि हुई है और यह 6162.96 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में कंपनी की कुल आय 4521.47 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 4.94% चढ़ कर 659.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख