शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैंगनीज ओर (Manganese Ore) के मुनाफे में मामूली इजाफा

सरकारी कंपनी मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (Manganese Ore India Ltd) के मुनाफे में 3% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी को कारोबारी साल 2010-11 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 124.99 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वर्ष 2009 की इसी तिमाही में कंपनी को 121.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है, इस अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी को 253.20 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2009 की इसी तिमाही में यह 248.51 करोड़ रुपये थी।
मैंगनीज ओर इंडिया ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया गुरुवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1.22% की कमजोरी के साथ 408.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख