शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) को 664.09 करोड़ रुपये का मुनाफा

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Rural Electrification Corporation Ltd) के मुनाफे में 40% की बढ़ोतरी हुई है।

आरईसी को कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में 664.09 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही में 474.07 करोड़ रुपये का रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2010 में कंपनी की कुल आमदनी 2178.04 करोड़ रुपये रही है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2009 में इसकी कुल आय 1706.18 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के बोर्ड की 09 फरवरी 2011 को बैठक हुई। इसमें कारोबारी साल 2010-11 के लिए कंपनी के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की घोषणा की गयी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में आरईसी के शेयर में कमजोरी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 244 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी है और यह 5.39% की कमजोरी के साथ 246.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख