शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडिया सीमेंट (India Cements) का मुनाफा घटकर 21.47 करोड़ रुपये

इंडिया सीमेंट लिमिटेड (India Cements Ltd) के मुनाफे में 38% कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 21.47 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2009 की इसी तिमाही में यह 34.80 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 787.33 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 875.97 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में इंडिया सीमेंट के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 2.34% की कमजोरी के साथ 89.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख