शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोजर बेयर (Moser Baer) को 115.69 करोड़ रुपये का घाटा

मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड (Moser Baer India Ltd) के तिमाही नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं।

अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर 3.23 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 115.69 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कंपनी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 594.99 करोड़ रुपये से घटकर 445.97 करोड़ रुपये रह गयी।
शेयर बाजार में मोजर बेयर के शेयर भाव में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 37.35 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:18 बजे यह 8.56% की कमजोरी के साथ 37.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!