शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का मुनाफा घटा

अपोलो टायर्स लिमिटेड (Apollo Tyres Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 36% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में 120.42 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले जनवरी-मार्च 2009 की इसी तिमाही में यह 187.36 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 2373.73 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 2299.33 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में अपोलो टायर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 52.55 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 3:27 बजे कंपनी का शेयर भाव 6.60% की बढ़त के साथ 50.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!