शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 2424.38 करोड़ रुपये का मुनाफा

टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं।

कंपनी को कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 2424.38 करोड़ रुपये हुआ है। पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 650.26 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह साल-दर-साल कंपनी के मुनाफे में 272% का इजाफा हुआ है।
31 दिसंबर 2010 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की शुद्घ बिक्री 32,544.35 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 26,678.77 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 31,695.10 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर 2009 को यह 25,978.88 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1166.20 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी बढ़त में थोड़ी कमी आयी है और बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 3.79% की मजबूती के साथ 1144.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख