शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीसीएल (HPCL) के मुनाफे में जबर्दस्त बढ़ोतरी

सरकारी क्षेत्र की तेलशोधक कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd) के मुनाफे में 572% का इजाफा हुआ है।

कंपनी को कारोबारी साल 2010-11 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 211.03 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान इसे 31.40 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। एचपीसीएल की कुल आमदनी अक्टूबर-दिसंबर 2009 के 28,099.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही में 34,200.88 करोड़ रुपये हो गयी।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में एचपीसीएल के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 340.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख